Introduction
GST Invoice में CGST, SGST और IGST कैसे दिखता है? GST invoice देखते ही कई लोगों के दिमाग में पहला सवाल आता है — ये CGST, SGST और IGST अलग-अलग क्यों लिखे हैं? Same product खरीदा है, फिर 2–3 तरह के tax क्यों लग रहे हैं? क्या ये extra charge है या system का part? कई बार हम bill का total amount देखकर payment तो कर देते हैं, लेकिन tax breakup समझ नहीं पाते।
खासकर छोटे business owner, student या new taxpayers के लिए यह topic थोड़ा confuse हो सकता है।असल में GST system को समझना मुश्किल नहीं है, बस सही तरीके से समझाया जाना चाहिए। जब आपको CGST, SGST और IGST का logic clear हो जाता है, तो invoice पढ़ना आसान हो जाता है।
इस Article में हम Simple language में समझेंगे कि Article पढ़ने के बाद GST invoice देखकर confusion नहीं होगा, बल्कि आप confidently tax breakup समझ पाएंगे।
-
CGST, SGST और IGST क्या होते हैं
-
Invoice में ये कैसे दिखते हैं
-
Same Product पर अलग tax क्यों लगता है

2. GST Invoice क्या होता है?
GST invoice एक Official Document होता है, जो Seller (business) buyer को goods या services बेचने के बाद देता है। यह सिर्फ payment receipt नहीं होती, बल्कि इसमें tax से जुड़ी पूरी जानकारी दर्ज होती है।
GST invoice = Sale का proof + Tax calculation का record
Business GST Invoice क्यों issue करता है? GST system में हर registered business को sale के समय proper invoice देना जरूरी होता है। इससे यानी invoice सिर्फ bill नहीं, बल्कि legal tax document होता है।
- Sale का record maintain होता है
- Government को tax report किया जाता है
- Buyer को Input Tax Credit (ITC) claim करने में मदद मिलती है
GST Invoice में क्या-क्या Details होती हैं?
एक Proper GST invoice में आमतौर पर ये जानकारी होती है इसके अलावा product description, quantity, rate और total amount भी mention होता है।
1. Seller Name & Address – किसने goods/service बेची
2. GSTIN (GST Number) – Business का unique tax registration number
3. Invoice Number & Date – Unique bill reference
4. HSN / SAC Code – Product या service का classification code
5. Tax Breakup – CGST, SGST या IGST कितना लगा

3. CGST, SGST और IGST क्या होते हैं?
GST system में tax को तीन हिस्सों में बांटा गया है — CGST, SGST और IGST। ये अलग-अलग situations में लागू होते हैं।
-
CGST (Central GST) → यह Central Government का हिस्सा होता है
-
SGST (State GST) → यह State Government का हिस्सा होता है
-
IGST (Integrated GST) → यह Inter-State (एक राज्य से दूसरे राज्य) transaction पर लगता है
कब कौन-सा tax लगता है?
अगर Sale same state के अंदर होती है (जैसे Delhi से Delhi), तो tax दो हिस्सों में बंटता है अगर sale एक state से दूसरे state में होती है (जैसे Delhi से Maharashtra), तो सिर्फ IGST लगता है।
- CGST
- SGST
Simple Comparison Table
| Tax Type | कब लगता है | किसे मिलता है |
|---|---|---|
| CGST | Same state sale | Central Government |
| SGST | Same state sale | State Government |
| IGST | Different state sale | Central Govt (बाद में share होता है) |
Example से समझें
मान लीजिए आपने ₹10,000 का Product खरीदा और GST 18% है:
Same State Sale: CGST 9% + SGST 9%
Different State Sale: IGST 18%
Total tax same रहेगा, बस distribution अलग होगा।

4. GST Invoice में CGST और SGST कैसे दिखता है? (Same State Sale)
जब Sale same state के अंदर होती है, तो GST दो हिस्सों में divide होता है — CGST और SGST। मान लीजिए Delhi का seller, Delhi के ही buyer को product बेचता है। इस case में tax दो बराबर हिस्सों में बांटा जाएगा।
Example
Product Price: ₹10,000
GST Rate: 18%
GST 18% को दो भागों में बांटा जाएगा:
-
CGST (9%) → ₹900
-
SGST (9%) → ₹900
Total GST = ₹1,800 Final Amount = ₹11,800
Invoice में यह कैसे दिखता है?
GST invoice में CGST और SGST अलग-अलग columns में mention होते हैं।
मतलब tax breakup clearly दिखता है — एक हिस्सा Central Government के लिए और दूसरा State Government के लिए। Important बात यह है कि Total tax 18% ही रहता है, बस उसका distribution अलग-अलग दिखाया जाता है।
Simple Rule
Same State Sale = CGST + SGST (Equal Share)

5. GST Invoice में IGST कैसे दिखता है? (Different State Sale)
जब Sale एक state से दूसरे state में होती है, तो CGST और SGST अलग-अलग नहीं लगते। ऐसे case में पूरा tax IGST के रूप में लगाया जाता है। मान लीजिए Delhi का seller, Maharashtra के buyer को product बेचता है। यह inter-state sale है, इसलिए यहाँ सिर्फ IGST लगेगा।
Example
Product Price: ₹10,000
GST Rate: 18%
इस Case में:
-
IGST (18%) → ₹1,800
Total Amount = ₹11,800
Invoice में यह कैसे दिखता है?
GST invoice में यहाँ सिर्फ एक IGST column दिखाई देगा। CGST और SGST अलग-अलग mention नहीं होते।Total tax वही 18% रहता है, लेकिन इस बार पूरा amount IGST के रूप में collect किया जाता है।
Simple Rule
Different State Sale = Only IGST

6. GST Invoice Format Sample
GST invoice में tax breakup clearly columns के रूप में दिखाया जाता है। जब आप invoice ध्यान से देखते हैं, तो आमतौर पर ये details मिलती हैं:
Invoice में कौन-कौन से Columns होते हैं?
1. Description – Product या service का नाम
2. Quantity – कितनी quantity बेची गई
3. Taxable Value – Product की basic price (tax के बिना)
4. CGST % & Amount – Central GST का rate और amount
5. SGST % & Amount – State GST का rate और amount
6. IGST % & Amount – Inter-state sale पर लागू tax
7. Total Amount – Final payable amount (tax सहित)
Same State Sale (Intra-State)
अगर Buyer और Seller एक ही state में हैं, तो invoice में ऐसे दिखेगा:
| Description | Taxable Value | CGST 9% | SGST 9% | Total |
|---|---|---|---|---|
| Product A | ₹10,000 | ₹900 | ₹900 | ₹11,800 |
यहाँ CGST + SGST अलग-अलग columns में दिखते हैं।
Different State Sale (Inter-State)
अगर sale एक state से दूसरे state में है, तो invoice ऐसा दिखेगा:
| Description | Taxable Value | IGST 18% | Total |
|---|---|---|---|
| Product A | ₹10,000 | ₹1,800 | ₹11,800 |
यहाँ सिर्फ IGST का एक ही column होता है।
Same State → CGST + SGST Different State → Only IGST
7. GST Calculation Formula
GST calculate करना मुश्किल नहीं है। बस एक Simple formula याद रखें:
GST Formula
Tax Amount = (Taxable Value × GST Rate) ÷ 100
Example से समझें
मान लीजिए product की price ₹10,000 है और GST rate 18% है तो calculation होगी
(10,000 × 18) ÷ 100 = ₹1,800 यानी total GST = ₹1,800
Same State Sale (Intra-State)
अगर Sale same state के अंदर है, तो GST दो हिस्सों में divide होता है:
-
GST Rate ÷ 2 = CGST
-
GST Rate ÷ 2 = SGST
Example (18% GST):
- CGST = 9%
- SGST = 9%
₹10,000 पर:
- CGST (9%) = ₹900
- SGST (9%) = ₹900
Inter-State Sale
अगर Sale एक state से दूसरे state में है, तो पूरा GST एक साथ लगता है:
-
Full GST = IGST
Example (18% GST):
-
IGST = ₹1,800
Simple Rule
Same State → CGST + SGST Different State → Only IGST
Common Mistakes in GST Invoice
GST invoice बनाते समय छोटी-सी गलती भी future में notice, penalty या ITC (Input Tax Credit) problem का कारण बन सकती है। नीचे कुछ common mistakes दी गई हैं, जिनसे business owners को बचना चाहिए:
1. CGST + SGST गलत State में लगाना
कई बार seller inter-state sale में भी CGST + SGST लगा देते हैं। यह गलत है।
Rule याद रखें: Same state sale → CGST + SGST Different state sale → IGST
गलत tax structure लगाने से invoice invalid हो सकता है।
2. IGST गलत Apply कर देना
अगर buyer और seller एक ही state में हैं, तो IGST नहीं लगाना चाहिए। लेकिन कई लोग default 18% IGST डाल देते हैं। इससे buyer को ITC claim करने में problem हो सकती है।
3. Wrong GST Rate लगाना
हर product या service का अलग GST rate होता है (5%, 12%, 18%, 28% आदि)। गलत GST rate लगाने से Invoice बनाते समय HSN/SAC code check करना जरूरी है।
-
Overcharge हो सकता है
-
Undercharge हो सकता है
-
Department notice आ सकता है
4. GSTIN Missing या गलत होना
GST invoice में seller और buyer (अगर registered है) का GSTIN mention होना जरूरी है। अगर GSTIN missing हो:
-
Invoice incomplete माना जा सकता है
-
Buyer ITC claim नहीं कर पाएगा
-
Compliance issue हो सकता है
Simple Tip
Invoice बनाते समय 3 चीजें हमेशा double-check करें:
1. Buyer–Seller state
2. Correct GST rate
3. GSTIN & tax breakup
9. Business Owner ke liye Important Tips
GST invoice सिर्फ bill नहीं होता, बल्कि legal document भी होता है। इसलिए business owners को कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
1. Buyer का State verify करें
Invoice बनाते समय सबसे पहले buyer का state confirm करें। यही तय करेगा कि आपको CGST + SGST लगाना है या IGST।
1. Same state sale → CGST + SGST
2. Different state sale → IGST
State गलत होने पर पूरा tax structure गलत हो सकता है।
2. GSTIN जरूर Ceck करें
अगर buyer registered business है, तो उसका GSTIN सही तरीके से mention करें। गलत GSTIN डालने से buyer ITC (Input Tax Credit) claim नहीं कर पाएगा। Invoice generate करने से पहले GST portal पर GSTIN verify करना safe practice है।
3. HSN / SAC Code सही mention करें
हर product या service का specific HSN (goods) या SAC (services) code होता है। गलत code डालने से GST rate mismatch हो सकता है।
HSN code सही होने से:
- Tax rate clear रहता है
- Compliance issue नहीं होता
- Audit में problem नहीं आती
4. Proper Tax Breakup show करें
Invoice में GST amount clearly separate columns में दिखना चाहिए। Clear breakup देने से transparency बढ़ती है और future disputes से बचाव होता है।
1. Taxable Value
2. CGST % & Amount
3. SGST % & Amount
4. IGST % & Amount
5. Total Amount
FAQs
Q1: GST invoice में CGST और SGST कब लगता है?
जब Seller और Buyer same state में हों, तब GST दो हिस्सों में divide होता है —
1. CGST (Central GST)
2. SGST (State GST)
Example: Delhi seller → Delhi buyer तो GST आधा-आधा center और State में जाता है।
Q2: IGST कब लगता है?
जब Sale एक state से दूसरे state में होती है, तब IGST लगता है।
Example: Delhi seller → Maharashtra buyer इस case में पूरा GST IGST के रूप में लगाया जाता है।
Q3: क्या CGST और SGST हमेशा equal होते हैं?
हाँ, Same State sale में CGST और SGST हमेशा equal होते हैं।
अगर GST rate 18% है, तो दोनों मिलाकर total 18% बनता है।
1. CGST = 9%
2. SGST = 9%
Q4: GST Rate का Breakup कैसे होता है?
GST Rate इस तरह divide होता है:
1 Same State → GST ÷ 2 = CGST + SGST
2. Different State → Full GST = IGST
Example: 12% GST
Same state → 6% CGST + 6% SGST
Inter-state → 12% IGST
Q5: GST invoice में Total Amount कैसे Calculate होता है?
Formula simple है Final Amount = Taxable Value + GST Amount
Example: Product price = ₹10,000 GST (18%) = ₹1,800 Final Amount = ₹11,800
Govt Notice Fake या Real कैसे पहचानें? 7 Verification Tips
Conclusion
GST invoice समझना उतना मुश्किल नहीं है जितना पहली नजर में लगता है। बस आपको same state और inter-state sale का फर्क clear होना चाहिए।जब आप CGST, SGST और IGST का logic समझ लेते हैं, तो invoice में दिखने वाला tax breakup आसानी से समझ आ जाता है। इससे आप overcharge होने से भी बच सकते हैं और confidently bill verify कर सकते हैं।
Tax same रहता है, बस उसका distribution बदलता है।
अगर यह Guide Helpful लगी हो तो इस article को उन लोगों के साथ share करें जिन्हें GST invoice समझने में confusion होता है अपना GST related doubt नीचे comment में पूछें Related article भी पढ़ें: CGST, SGST और IGST क्या होता है?